अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फीस और बाकी डिटेल सहित जानें अप्लाई करने का तरीका

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। आप खुद ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ग्रुप में भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। उसके लिए ग्रुप लीडर बुकिंग करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
  • एडवांस रजिस्ट्रेशन की फीस 120 रुपये है
  • अमरनाथ यात्रा के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी

Amarnath Yatra 2023 Registration : अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल आज 17 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थ के लिए यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी, जो कि 62 दिन लंबी होगी। यह यात्रा 31 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। इस यात्रा के लिए शेड्यूल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 44वीं बैठक में तय किया गया है।

Amarnath Yatra 2023 Registration

अमरनाथ यात्रा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है

बुकिंग करना है जरूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ती है। यदि आप बुकिंग करना चाहते हैं तो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट ( https://jksasb.nic.in/) पर एडवांस बुकिंग की जा सकती है।

End of Feed