EPFO: अप्रैल 2024 में ईपीएफओ से शुद्ध रूप से रिकॉर्ड 18.92 लाख सदस्य जुड़े, मार्च की तुलना में 31.29% की बढ़ोतरी

EPFO: रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में जुड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मार्च की तुलना में इस महीने 31.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

EPFO: सेवानिवृत्ति कोष निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से अप्रैल महीने में शुद्ध रूप से रिकॉर्ड 18.92 लाख सदस्य जुड़े। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि अप्रैल 2018 में EPFO की तरफ से संबद्ध कर्मचारियों का आंकड़ा पहली बार जारी किए जाने के बाद से यह एक महीने में शुद्ध रूप से जुड़े सदस्यों की सर्वाधिक संख्या है। बयान के मुताबिक, इस साल मार्च की तुलना में अप्रैल के महीने में शुद्ध रूप से जुड़े सदस्यों की संख्या में 31.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Employees Provident Fund Organisation

ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा

2023 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अप्रैल महीने में शुद्ध रूप से 18.92 लाख सदस्य अपने साथ जोड़े। यह अप्रैल, 2023 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। बयान के मुताबिक, सदस्यता में इस वृद्धि के लिए विभिन्न कारक जिम्मेदार रहे जिनमें रोजगार अवसरों में वृद्धि, कर्मचारी लाभ के बारे में बढ़ती जागरूकता और EPFO के संपर्क कार्यक्रमों का प्रभाव शामिल है। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल के महीने में लगभग 8.87 लाख नए सदस्य नामांकित हुए हैं।

End of Feed