Salary के साथ मिलने वाला है Diwali Bonus? पैसों को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये नया बजट फॉर्मूला

Diwali Bonus Investment Strategy: बहुत से लोगों को दिवाली पर सैलरी के साथ बोनस भी मिलेगा। ऐसे में इस अतिरिक्त पैसे को कैसे खर्च करना है, इसकी प्लानिंग पहले से कर सकते हैं।

Diwali Bonus Investment Strategy: दिवाली (Diwali 2026) के मौके पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को सैलरी के साथ बोनस भी देती हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के पास नियमित आमदनी के अलावा, कुछ अतिरिक्त पैसे आ जाते हैं। ज्यादातर लोग इस रकम को कपड़ों, गैजेट्स, घर की सजावट और त्योहार की खरीदारी पर खर्च कर देते हैं। हालांकि, अगर इस बोनस को थोड़ी समझदारी से मैनेज किया जाए तो इससे न केवल त्योहार की खुशियां बढ़ सकती हैं, बल्कि भविष्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसके लिए आप 50-30-20 बजट नियम से अलग एक नया फॉर्मूला अपना सकते हैं।

Diwali Bonus

दिवाली बोनस को ऐसे करें खर्च (AI Generated Image)

क्या है 50-30-20 बजट फॉर्मूला?

इस नियम के तहत आपकी कुल आमदनी का 50% हिस्सा जरूरतों, 30% हिस्सा इच्छाओं और 20% हिस्सा बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। लेकिन दिवाली बोनस (diwali bonus) एक अतिरिक्त रकम होती है। इसलिए इसे सामान्य सैलरी की तरह खर्च करने के बजाय अलग-अलग वित्तीय लक्ष्यों में बांटना बेहतर हो सकता है।

End of Feed