REC Shares Hit Lower Circuit: आरईसी को गिफ्ट सिटी में मिला बड़ा मौका, जानें शेयर और दूसरी डिटेल

REC Share Price Lower Circuit: आरईसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 4,079.09 करोड़ रुपये रहा। आरईसी के स्टॉक पिछले 6 महीनें में 75.31 फीसदी बढ़ चुके हैं। जबकि एक महीने में 17.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

REC Share Price:सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लिमिटेड को गुजरात के गिफ्ट सिटी में एक सहयोगी कंपनी स्थापित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है।कंपनी के अनुसार प्रस्तावित कंपनी गिफ्ट सिटी के भीतर एक वित्त कंपनी के तौर पर कर्ज देने, निवेश समेत कई वित्तीय गतिविधियों में शामिल होगी। कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 4,079.09 करोड़ रुपये रहा। आरईसी के स्टॉक पिछले 6 महीनें में 75.31 फीसदी बढ़ चुके हैं। जबकि एक महीने में 17.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांक सोमवार को शुरूआत कारोबार में कंपनी के शेयर पर लोअर सर्किट लग गया और उसके शेयर 10 फीसदी गिरकर 501.90 रुपये पर आ गए थे।

REC SHARE PRICE

आरईसी शेयर प्राइस

क्या है प्लानिंग आरईसी लिमिटेड की बयान के अनुसार, विद्युत मंत्रालय के अधीन और अग्रणी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आरईसी लिमिटेड को गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में एक अनुषंगी कंपनी स्थापित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से 'अनापत्ति प्रमाणपत्र' (एनओसी) प्राप्त हुआ है। कंपनी ने कहा कि भारत में वित्तीय सेवाओं के लिए उभरते केंद्र गिफ्ट सिटी में परिचालन का विस्तार करने का निर्णय तब लिया गया है जब आरईसी अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही है और वृद्धि के नए रास्ते खोल रही है।आरईसी लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) विवेक कुमार देवांगन ने कहा, “गिफ्ट सिटी मंच विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ अंतरराष्ट्रीय ऋण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि आरईसी वैश्विक बाजार में अपने लिए जगह बनाने के लिए इन लाभों का उपयोग करेगी।

End of Feed