आरबीआई के फैसले से बढ़ेगी घरों की मांग, रियल एस्टेट को मिलेगा बूस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 05:20 PM IST

RBI Monetary Policy:आरबीआई द्वारा पिछ्ले साल रेपो रेट में छह बार बढ़ोतरी की गई थी। और रियल एस्टेट सेक्टर को इस बात की आशंका था कि अगर फिर कर्ज महंगा हुआ तो मंदी आ सकती है।

RBI Monetary Policy:आरबीआई (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के इस कदम से रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार है और लोगों की ईएमआई में भी कोई बदलाव नहीं होगा । आरबीआई के इस फैसले को रियल एस्टेट सेक्टर हाउसिंग सेक्टर के लिए बड़ा बूस्ट मान रहा है। उसे उम्मीद है कि कर्ज महंगा नहीं होने से घरों की मांग बढ़ेगी।

RBI MPC Meeting

आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

रियल एस्टेट सेक्टर को मंदी का था डर

आरबीआई द्वारा पिछ्ले साल रेपो रेट में छह बार बढ़ोतरी की गई थी। और ऐसे में रियल एस्टेट डेवलपर्स को इस बात की आशंका कि अगर अप्रैल में कर्ज महंगा हुआ तो मंदी आ सकती है। इसलिए सेक्टर के संगठन क्रेडाई ने आरबीआई से रेपो रेट नहीं बढ़ाने की अपील की थी। आज के फैसले पर क्रेडाई एनसीआर के प्रेसिडेंट और गौड़ ग्रुप के सीएएमडी मनोज गौड़ ने कहा है यह वास्तव में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक राहत की बात है। अब हम आगामी महीनों में रेपो दर को कम होने की उम्मीद कर रहे हैं जो रियल एस्टेट क्षेत्र को और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।वहीं SKA ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा का कहना है कि आज का फैसला अच्छा कदम है लेकिन रियल एस्टेट बाजार में अभी भी कुछ चुनौतियां हैं जिन्हें पता किया जाना चाहिए।

End of Feed