RD Vs PPF: हर महीने ₹5000 की निवेश से 15 साल में कहां बनेगा ज्यादा फंड?

अगर आप शेयर बाजार में निवेश का टेंशन नहीं लेना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेंविंग एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। आप निवेश पर फिक्स रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

निवेश पर जोखिम नहीं लेने वाले निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेस्ट विकल्प है। सरकार समर्थित ये दोनों छोटी बचत योजनाएं निवेशकों को अच्छे लाभ देती हैं, लेकिन इनमें ब्याज दरों, निवेश की अवधि और टैक्स से जुड़े नियमों के मामले में अंतर होता है। इसलिए, जो लोग निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए इन योजनाओं और इनकी मुख्य विशेषताओं को अच्छी तरह समझना और उसी के अनुसार अपने निवेश की योजना बनाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि अगर आप इन दोनों स्कीम में 5000 रुपये मंथली निवेश करते हैं तो कहां कितना रिटर्न मिलेगा।

Post Office Saving Schemes

आरडी बनाम पीपीएफ

अभी कितना मिल रहा ब्याज?

अक्टूबर-दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए, पोस्ट ऑफिस RD पर निवेशकों को सालाना 6.7% ब्याज मिल रहा है (जिसकी गणना तिमाही आधार पर होती है), जबकि PPF में सालाना 7.1% की ब्याज दर मिलती है (जिसकी गणना सालाना आधार पर होती है)। यह जनना जरूरी हे कि RD में निवेश की शुरुआती अवधि 5 साल होती है, जबकि PPF 15 साल बाद मैच्योर होता है। जब आप एक ही समय-अवधि के लिए इनके संभावित रिटर्न की तुलना करते हैं, तो यह अंतर बहुत मायने रखता है।

End of Feed