RBI के 'जादू' का असर! जून में विदेशी निवेशकों ने बॉन्ड मार्केट में डाले $1.84 अरब

रिजर्व बैंक और सरकार की तरफ से विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उपायों का असर दिखने लगा है। बॉन्ड मार्केट में विदेशी निवेशकों ने जून में 16 महीने में सबसे ज्यादा 1.84 अरब डॉलर का निवेश किया है।

RBI और केंद्र सरकार की तरफ से विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए किए गए उपाय रंग दिखाने लगे हैं। जून महीने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बॉन्ड मार्केट में 16 महीने में सबसे बड़ा निवेश किया है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने की बैठक के बाद बैंक ने जहां विदेशी निवेशकों की बॉन्ड और G-SEC में एंट्री व निकासी को आसान बनाया, वहीं सरकार ने कैपिटल गेन टैक्स में छूट दी। इसके बाद बॉन्ड मार्केट में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ता हुआ दिख रहा है।

RBI bond market june 2026

बॉन्ड मार्केट में बदला विदेशी निवेशकों का रुख

रुपये पर भी दिखा असर

पिछले करीब 1 साल से भी ज्यादा समय से विदेशी निवेशक भारत के बॉन्ड मार्केट से दूर ही रहे हैं। लेकिन, अब बॉन्ड मार्केट में FII एक्टिव खरीदार बन गए हैं। इस महीने FII ने 5 ट्रेडिंग सेशन में $1.84 अरब का निवेश किया है। इसकी वजह से जून में बॉन्ड मार्केट में विदेशी पूंजी का नेट इनफ्लो 16 महीनों में सबसे ज्यादा रहा है। इससे पहले FII ने मार्च 2025 में $3.69 अरब की खरीदारी की थी।

End of Feed