RBI का बड़ा कदम: डॉलर-रुपया स्वैप नीलामी के जरिये बैंकिंग सिस्टम में डालेगा 4,84,91,27,50,000 रुपये

Dollar-Rupee Swap Auction: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 26 मई को 5 अरब डॉलर की तीन साल की डॉलर-रुपया स्वैप नीलामी करेगा, जिससे बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ेगी और रुपये को स्थिरता मिलेगी।

Dollar-Rupee Swap Auction : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की बैंकिंग व्यवस्था में लंबे समय के लिए कैश बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय बैंक अगले सप्ताह 5 अरब डॉलर (4,84,91,27,50,000 रुपये) की डॉलर-रुपया खरीद-बिक्री अदला-बदली यानी स्वैप नीलामी आयोजित करेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक आरबीआई ने बुधवार को जारी एक सर्कुलर में बताया कि यह नीलामी 26 मई को होगी और इसकी अवधि तीन साल की रहेगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में पर्याप्त नकदी बनाए रखना और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करना है।

Dollar Rupee Swap Auction, RBI, forex swap auction,dollar-rupee swap,banking liquidity, liquidity infusion, Indian banking system, rupee weakness, US dollarMF, dairy industry

RBI अगले सप्ताह करेगा 5 अरब डॉलर की अदला-बदली नीलामी (तस्वीर-istock)

क्या है डॉलर-रुपया स्वैप नीलामी

डॉलर-रुपया स्वैप नीलामी एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें बैंक अपने पास मौजूद अमेरिकी डॉलर आरबीआई को बेचते हैं। इसके बदले में आरबीआई बैंकों को रुपये उपलब्ध कराता है। तय अवधि पूरी होने के बाद बैंक उन्हीं डॉलर को वापस खरीद लेते हैं। इस प्रक्रिया से बैंकों के पास रुपये की उपलब्धता बढ़ जाती है और बाजार में नकदी की स्थिति बेहतर होती है। आरबीआई ने बताया कि इस बार स्वैप की अवधि तीन वर्ष की होगी। इसका मतलब यह है कि बैंक तीन साल तक अतिरिक्त रुपये का उपयोग कर सकेंगे। इससे बैंकों को कर्ज देने और वित्तीय गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

End of Feed