RBI से सरकार को मिलेगा 2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड, ग्लोबल क्राइसिस के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड ट्रांसफर करने जा रहा है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा सरप्लस ट्रांसफर माना जा रहा है।

केंद्रीय बैंक आरबीआई (Reserve Bank of India) ने केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2026 के लिए रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड ट्रांसफर करने का फैसला किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा सरप्लस ट्रांसफर माना जा रहा है। यह रकम सरकार को वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच एक बड़ी आर्थिक सहायता मानी जा रही है।

RBI

RBI (Photo: iStock)

आरबीआई ने दर्ज की मजबूत आय

रिजर्व बैंक की कुल आय पिछले वर्ष की तुलना में 26.42 प्रतिशत बढ़ी, जबकि जोखिम प्रावधान (Risk Provisions) से पहले खर्च में 27.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, 31 मार्च 2026 तक RBI की बैलेंस शीट 20.61 प्रतिशत बढ़कर 91,97,121.08 करोड़ रुपये हो गई। यह डिविडेंड RBI की मजबूत आय और फॉरन एक्सचेंज ऑपरेशन से हुई कमाई की वजह से संभव हो पाया है। पिछले कुछ समय में आरबीआई ने फॉरेक्स मार्केट इंटर्वेंशन और विदेशी एसेट्स पर बेहतर रिटर्न के जरिए अच्छी आय दर्ज की है। यही वजह रही कि इस बार सरपल्स पेआउट रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।

End of Feed