Dollar vs Rupee : RBI का मास्टरस्ट्रोक, बॉन्ड पर टैक्स घटाकर डॉलर लाने की तैयारी

RBI और सरकार विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और रुपये को मजबूत करने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब RBI बॉन्ड्स के जरिये विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उपाय कर रहा है।

Dollar vs Rupee : क्रूड और गोल्ड के दाम बढ़ने से रुपये में आ रही की लगातार कमजोरी और विदेशी निवेशकों (FII / PFI) की निकासी के Forex Reserve में कमी ने सरकार को चौकन्ना कर दिया है। इसके लिए सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के साथ ही विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ाने के उपायों पर भी काम शुरू किया है।

RBI Dollar vs rupee

बॉन्ड में विदेशी निवेश से बढ़ेगा डॉलर इनफ्लो

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय सरकारी बॉन्ड पर लगने वाले टैक्स में कटौती पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त मंत्रालय को इस दिशा में सिफारिश भेजी है। इस खबर के सामने आते ही बॉन्ड यील्ड में गिरावट और रुपये में रिकवरी देखने को मिली।

End of Feed