RBI ने शुरू किया ये काम, मापी जाएगी इंडस्ट्री की नब्ज!

RBI Industrial Outlook Survey: भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के लिए तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण (IOS) शुरू किया है, जिसका 111वां दौर चालू (जुलाई-सितंबर) और आगामी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही के लिए कारोबारी धारणा का आकलन करेगा। यह सर्वेक्षण मांग, वित्तीय स्थिति, रोजगार और मूल्य संकेतकों पर आधारित होगा। साथ ही, सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए तिमाही SIOS सर्वेक्षण का 46वां दौर भी आरंभ किया गया है।

RBI Industrial Outlook Survey: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसने भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के कारोबारी माहौल का मूल्यांकन करने के लिए एक नया तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण (IOS) शुरू किया है। यह सर्वे कारोबारी धारणा को समझने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

RBI Industrial Outlook Survey

बिज़नेस मूड पर RBI की नजर! लॉन्च किया तिमाही इंडस्ट्रियल सर्वे (तस्वीर-istock)

सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए 46वां सर्वेक्षण दौर शुरू

इसके साथ ही, सेवा एवं बुनियादी ढांचा परिदृश्य सर्वेक्षण (SIOS) का 46वां दौर भी शुरू किया गया है। यह सर्वे सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की चुनिंदा कंपनियों की कारोबारी और वित्तीय स्थिति, मांग, रोजगार और मूल्य से संबंधित उम्मीदों का मूल्यांकन करेगा।

End of Feed