रुपया बनेगा ग्लोबल खिलाड़ी! डॉलर का दबदबा होगा कम, RBI गवर्नर का बड़ा ऐलान

Rupee vs Dollar : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) अमेरिकी डॉलर-रुपये के अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं में भी व्यापार और निपटान को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करे। यह रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Rupee vs Dollar : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से कहा कि वह अमेरिकी डॉलर-रुपये के अतिरिक्त अन्य विदेशी मुद्राओं में भी व्यापार और निपटान को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा (infrastructure) तैयार करे। यह बयान उन्होंने सीसीआईएल की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

RBI Governor Sanjay Malhotra

विदेशी मुद्राओं में व्यापार को लेकर RBI का बड़ा कदम, CCIL को सौंपी जिम्मेदारी

स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने की दिशा में भारत का प्रयास

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण के व्यापक उद्देश्य को देखते हुए सीसीआईएल अन्य मुद्राओं में भी व्यापार और निपटान सेवाओं को सक्षम करने की संभावनाएं तलाश सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों से भारत ने स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के साथ समझौते किए हैं।

End of Feed