RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान: अस्थिर वैश्विक दौर में बैंकों-कंपनियों को निवेश चक्र बनाने का जोर!

Indian Economy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने कहा कि देश अस्थिर वैश्विक आर्थिक माहौल से गुजर रहा है, इसलिए बैंकों और कंपनियों को मिलकर निवेश चक्र बनाना चाहिए। ‘एफआईबीएसी 2025’ सम्मेलन में उन्होंने बताया कि आरबीआई उभरते क्षेत्रों में बैंक ऋण विस्तार के उपायों पर विचार कर रहा है।

Indian Economy : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने सोमवार को कहा कि देश अस्थिर वैश्विक आर्थिक माहौल से गुजर रहा है और ऐसे में बैंकों एवं कंपनियों को निवेश चक्र बनाने के लिए एकसाथ आना चाहिए। वार्षिक बैंकिंग सम्मेलन ‘एफआईबीएसी 2025’ में अपने उद्घाटन भाषण में गवर्नर ने कहा कि आरबीआई उभरते क्षेत्रों सहित बैंक ऋण का विस्तार करने के उपायों पर गौर कर रहा है।

RBI Governor, Sanjay Malhotra

आरबीआई गर्वनर संजय मलहोत्रा (तस्वीर-ंx)

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हम भले ही एक-दूसरे से विपरीत दिशा में खड़े नजर आते हों, जहां विनियमित संस्थाएं वृद्धि को गति देने की कोशिश कर रही हैं और नियामक स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हालांकि वास्तव में हमारे उद्देश्य एक ही हैं। हम एक ही दल में हैं और विकसित भारत के लिए हमारा एक ही साझा दृष्टिकोण है।

End of Feed