NBFC का कमाल: गोल्ड लोन में 69% की जोरदार उछाल, RBI के नए आंकड़ों ने चौंकाया

Gold Loan Growth: जून महीने में NBFC द्वारा बांटे गए गोल्ड लोन में सालाना आधार पर 69% का बड़ा उछाल आया है, जो 3.42 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान खुदरा और कृषि लोन में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई।

Gold Loan Growth : गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) द्वारा सोने के आभूषण गिरवी रखकर दिए जाने वाले कर्ज (गोल्ड लोन) में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में एनबीएफसी का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 69 प्रतिशत बढ़कर 3.42 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 2.02 लाख करोड़ रुपये था। कर्ज से जुड़े सभी बड़े और प्रमुख खंडों में गोल्ड लोन की यह रफ्तार सबसे तेज और चौंकाने वाली रही है। गौरतलब है कि दो साल पहले जून 2024 में यह आंकड़ा मात्र 1.44 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

gold loan growth, NBFC gold loan surge, RBI retail lending data, NBFC credit growth, agricultural loan growth India, NBFC loan performance, industrial credit slowdown

गोल्ड लोन में उछाल

खुदरा कर्ज बना विकास का मुख्य इंजन

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिजर्व बैंक के आंकड़ों से साफ होता है कि एनबीएफसी की कुल कर्ज वृद्धि को रफ्तार देने में खुदरा ऋण (रिटेल लोन) की सबसे अहम भूमिका रही है। जून 2026 में खुदरा लोन सेक्टर में सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 14.3 प्रतिशत थी। खुदरा श्रेणी के भीतर घर खरीदने के लिए होम लोन, गाड़ियों के लिए व्हीकल लोन और सोने के आभूषणों पर दिया जाने वाला लोन इन तीनों में ही मजबूत बढ़ोतरी देखी गई है। इस वजह से उपभोक्ता लोन की कुल मांग और रफ्तार लगातार बनी हुई है।

End of Feed