2 दिन का झंझट खत्म, अब घंटों में अकाउंट में आ जाएगा चेक का पैसा, RBI ने कर दिया इंतजाम

Bank Cheque Rules: अगर आपने हाल फ़िलहाल में बैंक में चेक जमा है तो अगले दो वर्किंग डे का इंतजार करिए, तब जाकर आपका चेक क्लियर होगा और आपका पैसा खाते में जमा होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इधर आपने बैंक में चेक डाला उधर खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा, जी हां RBI ने चेक क्लियरेंस का नियम बदलने का फैसला किया है।

Bank Cheque Rules: भारतीय रिजर्व बैंक चार अक्टूबर से बैंकों में चेक जमा किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर उसके समाशोधन के लिए एक नई व्यवस्था शुरू कर रहा है। इससे चेक जमा करने के कुछ ही घंटे में खाते में पैसा आ जाएगा। चेक को कुछ ही घंटों में स्कैन, प्रस्तुत और पास किया जाएगा और यह बैंक कार्यदिवस के दौरान निरंतर आधार पर किया जाएगा। समाशोधन चक्र वर्तमान टी प्लस 1 यानी चेक जमा करने के बाद एक दिन से घटकर कुछ घंटे रह जाएगा।

Bank Cheque Rules

Bank Cheque Rules (photo credit: Canva)

अभी इतना लगता है समय

चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) वर्तमान में चेक का क्लीयरेंस 2 वर्किंग दिनों में करता है। सीटीएस चेक समाशोधन की एक इलेक्ट्रॉनिक विधि है। यह चेक को भौतिक रूप से लाने-ले जाने की व्यवस्था को समाप्त करती है। इसके बजाय, इसमें चेक से इलेक्ट्रॉनिक चित्र और आंकड़े लेकर उसे भुगतान करने वाले बैंक को भेजा जाता है। यह प्रक्रिया समाशोधन प्रक्रिया को तेज करती है और सुरक्षा बढ़ाती है।

End of Feed