Bank News: बंद हुआ एक और बैंक, कहीं आपका बैंक तो नहीं, जानिए जमाकर्ताओं के पैसों का क्या होगा

HCBL Co-operative Bank licence cancelled: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लखनऊ के एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। RBI ने बयान में कहा कि बैंक ने 19 मई की शाम से कामकाज बंद कर दिया है। प्रत्येक जमाकर्ता अपनी जमा राशि पर जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा।

HCBL Co-operative Bank licence cancelled : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई के मुताबिक, बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी थी और न ही भविष्य में कमाई की कोई ठोस संभावना, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया।

HCBL Co-operative Bank licence cancelled

एक और बैंक का लाइसेंस हुआ रद्द (तस्वीर-Canva)

19 मई से बैंक बंद

RBI ने अपने बयान में बताया कि बैंक ने 19 मई की शाम से अपना सारा कामकाज बंद कर दिया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश के सहकारी आयुक्त और पंजीयक को बैंक को बंद करने और एक परिसमापक (liquidator) नियुक्त करने के निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

End of Feed