सोने ने बनाया मालामाल! RBI ने घोषित की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड प्रीमैच्योर दर, निवेशकों को मिला 382% बंपर रिटर्न

Sovereign Gold Bond: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-XIII की प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन दर घोषित की। इस सीरीज में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक करीब 382 प्रतिशत का शानदार रिटर्न मिला है, जो सोने की कीमतों में आई तेज़ बढ़ोतरी को दर्शाता है।

Sovereign Gold Bond : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-XIII के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन (समय से पहले भुनाने) की कीमत का ऐलान किया। इस बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक करीब 382 प्रतिशत का शानदार रिटर्न मिला है। यह रिटर्न सोने की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का नतीजा है।

Sovereign Gold Bond, RBI

आरबीआई ने घोषित की एसजीबी 2017-18 सीरीज-XIII की प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन दर (तस्वीर-Istock)

कितने दाम पर भुनाया जा सकेगा बॉन्ड

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई के अनुसार, 26 दिसंबर 2017 को जारी किए गए एसजीबी 2017-18 सीरीज-XIII को अब 13,563 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर प्रीमैच्योर रूप से भुनाया जा सकता है। आमतौर पर एसजीबी की मैच्योरिटी अवधि आठ साल की होती है, लेकिन निवेशकों को पांच साल पूरे होने के बाद इसे समय से पहले भुनाने का विकल्प मिलता है। जो निवेशक चाहें, वे इसे मैच्योरिटी तक होल्ड भी कर सकते हैं।

End of Feed