ईद पर अपनों को दें ये 5 यादगार गिफ्ट, मुसीबत में आएंगे काम, फ्यूचर में बनाएगा लखपति

अगर आज चांद दिखा तो कल भारत में ईद मनाई जाएगी। ईद के मौके पर अपनों को खास तोहफे दिए जाते हैं। पर इस बार आप कुछ नये तरीके से अपनों को गिफ्ट देने का बारे में सोच सकते हैं, जो उनके फ्यूचर में काम आएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईद पर अपनों को दें स्मार्ट फाइनेंशियल गिफ्ट
  • डिजिटल गोल्ड हो सकता है बढ़िया ऑप्शन
  • काम का हेल्थ इंश्योरेंस का तोहफा रहेगा

Eid 2023 Gift Ideas : कई देशों में ईद-उल-फितर का त्योहार आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। जबकि भारत में ईद शनिवार या रविवार में से किसी दिन मनाई जाएगी। यदि आज चांद दिखा तो भारत में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। रमजान के महीने के बाद आने वाले इस खास त्योहार पर एक-दूसरे को ईदी या गिफ्ट देने की परंपरा है। पर यदि आप इस ईद पर किसी अपने को ऐसा गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, जो उनके जीवन भर काम आए तो, ये खबर आपके काम की है।

Eid 2023 Gift Ideas

ईद पर अपनों को दें खास फाइनेंशियल गिफ्ट

फिक्स्ड डिपॉजिट

फिक्स्ड डिपॉजिट भारत में एक परंपरागत निवेश ऑप्शन है, जिसे आप फाइनेंशियल गिफ्ट के तौर पर अपनों को दे सकते हैं। आप जिसे तोहफा देना चाहते हैं, उनके नाम पर एफडी खाता खुलवा कर, उसमें अपनी तरफ से निवेश करें। इस पैसे पर समय के साथ 8-9 फीसदी सालाना रिटर्न मिलेगा, जो जरूरत के समय काम आएगा। कैलकुलेटर एफडी में यदि आप 50000 रु निवेश करते हैं तो 9 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से 10 साल बाद 1.21 लाख रु मिल सकते हैं। यानी पैसा डबल से अधिक हो जाएगा।

End of Feed