बिजनेस

Railway kavach stocks: ₹1364 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर, तीन स्टॉक्स में दिखी 9% तक तेजी

रेल मंत्रालय ने 1364 करोड़ रुपये की कवच और सिग्नलिंग से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने का असर तीन स्टॉक्स पर सीधा दिखा है, जिनमें 9 फीसदी तक तेजी आई है।

Image

रेलवे कवच स्टॉक्स में तेजी

railway kavach stocks: रेलवे के लिए कवच सिस्टम और सिग्नलिंग जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े तीन स्टॉक्स में मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। इन स्टॉक्स में यह तेजी Indian Railways की तरफ से सेफ्टी और सिग्नलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ₹1,364.45 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने के बाद आई है।

प्रोजेक्ट/सेगमेंटजोन/एरियालागत (₹ करोड़)डिटेल
कवच (232 लोकोमोटिव्स)Southern Railway208.81Kavach 4.0 सिस्टम इंस्टॉलेशन, सेफ्टी अपग्रेड
OFC नेटवर्कNorthern Railway400.86अंबाला, दिल्ली, लखनऊ डिविजन में कम्युनिकेशन नेटवर्क मजबूत
OFC कवचNorth Central Railway176.772,196 रूट किमी पर फाइबर नेटवर्क
इंटलॉकिंगSouth Central Railway578.0249 स्टेशनों पर सिग्नलिंग ऑटोमेशन

रेलवे का यह नया कैपेक्स सायकल संकेत देता है कि Railway Stocks में थीमेटिक रैली अभी खत्म नहीं हुई है। सेफ्टी, सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन इन्फ्रा पर लगातार हो रहा खर्च इस सेक्टर को मल्टी ईयर ग्रोथ स्टोरी में बदल सकता है। ऐसे में रेलवे थीम पर नजर बनाए रखना निवेशकों के लिए अहम हो सकता है। क्योंकि, इन स्टॉक्स में ट्रेंड अभी कायम है।

मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन

रेलवे ने Southern Railway में 232 लोकोमोटिव्स पर Kavach Version 4.0 लगाने के लिए ₹208.81 करोड़ मंजूर किए हैं। यह कदम सिर्फ सेफ्टी अपग्रेड नहीं, बल्कि उस बड़े बदलाव का हिस्सा है जिसमें Indian Railways अपने नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित, स्मार्ट और ऑटोमेटेड बना रही है। Kavach से जुड़ी कंपनियों के लिए यह लगातार ऑर्डर फ्लो और ग्रोथ विजिबिलिटी का संकेत है।

कम्युनिकेशन नेटवर्क पर फोकस

Northern Railway और North Central Railway में बड़े पैमाने पर ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं का मकसद सिग्नलिंग रिलायबिलिटी बढ़ाना और रेलवे के डिजिटल कम्युनिकेशन बैकबोन को मजबूत करना है। जैसे-जैसे रेलवे नेटवर्क आधुनिक हो रहा है, वैसे-वैसे telecom और infra-linked कंपनियों के लिए अवसर भी बढ़ रहे हैं।

ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर जोर

South Central Railway में 49 स्टेशनों पर पैनल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से बदला जाएगा। यह बदलाव मानवीय हस्तक्षेप कम करेगा, ट्रेन संचालन को सुरक्षित बनाएगा और सिग्नलिंग की एफिशिएंसी को बेहतर करेगा। रेलवे के आधुनिकीकरण में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह लॉन्ग टर्म इन्फ्रा अपग्रेड की दिशा दिखाता है।

निवेशकों की नजर किन स्टॉक्स पर

Kavach Ecosystem के आसपास KEC International, HBL Engineering और Kernex Microsystems जैसे नाम चर्चा में हैं। HBL Engineering को हाल ही में Kavach equipment के बड़े ऑर्डर मिले हैं, जबकि KEC International ने TCAS ऑर्डर्स हासिल किए हैं। Kernex Microsystems ने BHEL के साथ एडवांस्ड सिग्नलिंग सॉल्युशन के लिए जॉइंट वेंचर बनाया है।

किस स्टॉक में कितनी तेजी?

Kernex Microsystems इस थीम का सबसे बड़ा लाभार्थी स्टॉक बनकर उभरा है। पिछले 5 दिनों में शेयर करीब 15% तक चढ़ गया है और ₹1060 के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं, HBL Engineering में भी लगातार खरीदारी देखने को मिली है और 5 दिन में शेयर करीब 3–4% चढ़ा है। कंपनी को हाल ही में ₹1,375 करोड़ से ज्यादा के Kavach ऑर्डर मिले हैं, जिससे इसकी रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत हुई है।

स्टॉक का नामCMP (₹)1 दिन बदलाव5 दिन बदलावट्रेंड
KEC International533.80-0.80%-0.99%हल्की कमजोरी
Kernex Microsystems1,066.85+8.94%+15.19%तेज रफ्तार
HBL Engineering683.55+1.15%+3.48%स्थिर तेजी
वहीं, KEC International के शेयर में हल्की सुस्ती है, लेकिन थीम ब्रॉडर ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। कंपनी ने TCAS से जुड़े कई ऑर्डर्स हासिल किए हैं और रेलवे EPC में इसकी मजबूत मौजूदगी है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article