RVNL Share Price Target: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर बुधवार को कमजोर स्थिति में है। BSE पर करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 1.3% कमजोर होकर 390.90 रुपये पर है। बता दें कि मंगलवार को इसका शेयर मजबूत स्थिति में था। दरअसल पीएसयू कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे से 160 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसका असर कंपनी के शेयर पर मंगलवार को दिखा। आरवीएनएल को जून में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) से एक प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन एजेंसी (पीईए) कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला, जिसके तहत बैराज कॉम्प्लेक्स के बाकी सिविल और एचएम कार्यों को पूरा करना है। इस बीच एक ब्रोकरेज फर्म ने आरवीएनएल के शेयरों में निवेश की सलाह दी है।
आरवीएनएल के शेयर का टार्गेट कितना
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपारिया के मुताबिक आने वाले समय में RVNL का शेयर 500 रु से अधिक का लेवल छू लेगा। पिछले 2 सालों में शेयर में 1000% से अधिक की तेजी आई है। इस समय डिलीवरी और ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल के साथ आरवीएनएल के शेयरों में खरीदारी दिख रही है, जिससे तेजी को सपोर्ट मिल रहा है।
1 लाख करोड़ के ऑर्डर हासिल करने का टार्गेट
कुछ दिन पहले ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में RVNL के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) राजेश प्रसाद ने कहा था कि कंपनी का टार्गेट 1 लाख करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक हासिल करना है। उनके मुताबिक FY25 में, हमें 23,000+ करोड़ रुपये की टॉपलाइन (रेवेन्यू) और 1,600-1,700 करोड़ रुपये की बॉटमलाइन (प्रॉफिट) हासिल करने की उम्मीद है।
हम 1 लाख करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा इरादा कम से कम 4-5 अतिरिक्त देशों में कारोबार करने का है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
