Rahul Gandhi investment: राहुल गांधी का शेयर बाजार में लगा है करोड़ों में पैसा, जानें किन शेयर और म्यूचुअल फंड में लगाया पैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 4, 2024, 10:35 AM IST

Rahul Gandhi investment: राहुल गांधी के पास भारत की शेयर बाजार में ₹4.3 करोड़ का निवेश, ₹ 3.81 करोड़ की म्यूचुअल फंड जमा राशि और दो बैंक खातों में ₹ 26.25 की बचत है।

Rahul Gandhi investment: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग में जो हलफनामा दाखिल किया है उसके मुताबिक, उनके पास शेयर बाजार में ₹4.3 करोड़ का निवेश, ₹ 3.81 करोड़ की म्यूचुअल फंड जमा राशि और दो बैंक खातों में ₹26.25 लाख की बचत है। गांधी केरल की वायनाड सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसे उन्होंने 2019 में चार लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीता था। उन्होंने 3 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया । 15 मार्च, 2024 तक राहुल गांधी के पास 15.21 लाख रुपये के बाजार मूल्य के साथ सॉवरेन गोल्ड बांड भी हैं। हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20.4 करोड़ रुपये है, जिसमें 9.24 करोड़ रुपये की चल और 11.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

Rahul Gandhi investment: राहुल गांधी का शेयर बाजार में लगा है करोड़ों में पैसा, जानें किन शेयर और म्यूचुअल फंड में लगाया पैसा

वायनाड समेत केरल की 20 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी के खिलाफ केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने वायनाड से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को मैदान में उतारा है।

End of Feed