आपके LPG सिलेंडर पर होगा QR कोड, करेगा आधार जैसा काम, होगा ये फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 02:15 PM IST

QR Code for LPG Cylinder: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक वीडियो शेयर किया है। उनके अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस की चोरी को रोकने के लिए सरकार सिलेंडर को क्यूआर कोड (QR Code) से लैस करने जा रही है। जो कुछ-कुछ आधार कार्ड जैसा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 3 महीने में पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट
  • LPG सिलेंडर से चोरी पर लगेगी लगाम
  • QR Code से निकल जाएगी LPG की कुंडली

QR Code for LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडर से चोरी रोकने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सरकार इसके लिए हर सिलेंडर का आधार कार्ड (Aadhaar Card) जैसा सिस्टम तैयार कर रही है। जिसमें LPG Cylinderपर QR Code लगा होगा। यानी हर एलपीजी सिलेंडर की यूनीक आईडी होगी, जिसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग हो सकेगी। सरकार जल्द ही इसे पुराने और नए सिलेंडर पर लगाने की तैयारी में है।

lpg cylinder qr code

जानें क्या है QR Code वाला LPG सिलेंडर

पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कैसे करेगा काम

QR Code system कैसे काम करेगा, इसका केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)ने एक वीडियो शेयर किया है। उनके अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस की चोरी को रोकने के लिए सरकार सिलेंडर को क्यूआर कोड (QR Code) से लैस करने जा रही है। जो कुछ-कुछ आधार कार्ड जैसा होगा। क्यूआर कोड के जरिए गैस सिलेंडर में मौजूद गैस की ट्रैकिंग करना बहुत आसान हो जाएगा। साथ ही चोरी करने वाले को भी ट्रैक करना भी बहुत आसान हो जाएगा।

End of Feed