किसानों को राहत! सरकार ने बढ़ाया प्याज का खरीद मूल्य, आज से लागू, अब इतना रुपये प्रति किलो

Onion Procurement Price: सरकार ने प्याज का बफर स्टॉक खरीद मूल्य बढ़ा दिया है। उद्देश्य किसानों को बेहतर दाम देना और बाजार में कीमतों को स्थिर रखना है।

Onion Procurement Price : केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने और प्याज की खरीद प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बफर स्टॉक कार्यक्रम के तहत प्याज का न्यूनतम खरीद मूल्य बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दिया है। पहले यह दर 15.80 रुपये प्रति किलो थी। यह नई दर शनिवार (13 जून 2026) से लागू हो गई हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम दिलाने और बाजार में कीमतों को स्थिर रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Onion procurement price, Onion News, Onion Buffer stock procurement price, Onion Price Stabilization Fund, Farmers income

प्याज के बफर स्टॉक खरीद मूल्य में बढ़ोतरी, किसानों को राहत देने की कोशिश

किसानों की लंबे समय से मांग

देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के किसान लंबे समय से अधिक कीमत की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए मौजूदा दरें उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं। किसानों ने सरकार से करीब 30 रुपये प्रति किलो यानी 3,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर की मांग की थी। उनका तर्क था कि मौजूदा खरीद मूल्य उत्पादन लागत और बाजार की उम्मीदों के मुकाबले काफी कम है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।

End of Feed