पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने बुलाई सरकारी बैंकों के प्रमुखों की अहम बैठक

Public Sector Banks Meeting: पश्चिम एशिया संकट के बीच वित्त मंत्रालय ने पीएसबी प्रमुखों की बैठक बुलाई है। बैठक में बैंकों के रिकॉर्ड मुनाफे, कृषि-एमएसएमई कर्ज, एनपीए, डिजिटल धोखाधड़ी और एआई उपयोग की समीक्षा होगी।

Public Sector Banks Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक (PSBs Meeting) बुलाई है। यह बैठक 29 मई को आयोजित होगी और इसकी अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू करेंगे। खास बात यह है कि यह बैठक उनके रिटायर होने से ठीक एक दिन पहले हो रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि बैठक में सरकारी बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन, कृषि क्षेत्र और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को दिए जा रहे कर्ज की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। सरकार चाहती है कि किसानों और छोटे कारोबारियों तक आसानी से लोन पहुंचे, ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Public Sector Banks Meeting, PSBs Meeting, Finance Ministry India, M Nagaraju, Banking Sector Review, West Asia Crisis

सार्वजनिक बैंकों के प्रमुखों की 29 मई को वित्त मंत्रालय ने बुलाई बैठक (तस्वीर-istock)

रिकॉर्ड मुनाफे के बाद पहली बड़ी समीक्षा बैठक

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे बड़ा शुद्ध लाभ दर्ज किया है। सरकारी बैंकों का कुल शुद्ध लाभ बढ़कर 1.98 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। लगातार चौथे साल सरकारी बैंक मुनाफे में रहे हैं, जिससे बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। बैंकों की कमाई बढ़ने, कर्ज वितरण में सुधार और खराब ऋण यानी एनपीए में कमी आने से लाभ में बड़ा इजाफा हुआ है। इस दौरान बैंकों का कुल परिचालन लाभ 3.21 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

End of Feed