Bank Holiday Today : आज गुरुवार 28 मई 2026 है। देश के कई राज्यों में आज बकरीद की वजह से बैंक बंद हैं। साथ की कई राज्यों आज बकरीद की छुट्टी (Bakrid Bank Holiday) नहीं है। क्योंकि वहां 27 मई को बकरीद की छुट्टी हो चुकी है। कई राज्यों में दोनों दिन छुट्टी है। इसलिए बैंक जाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। RBI हर साल छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें। आइए जानते हैं आज कहां-कहां बैंक बंद हैं।
Bank holiday: आज 28 मई गुरुवार को बकरीद बैंक की छुट्टी कहां-कहां
आज गुरुवार 28 मई को त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, मेघालय, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी की वजह से बैंक बंद हैं। बाकी राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई के बजाय गुरुवार, 28 मई को बंद रहेंगे। 22 मई को जारी एक बयान में कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के कारण 28 मई, 2026 को (27 मई, 2026 के स्थान पर) बंद रहेंगे। उधर उत्तर प्रदेश में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए बैंक अवकाश गुरुवार, 28 मई, 2026 को निर्धारित किया गया है। चांद दिखने की रिपोर्टों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवकाश की तारीख 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को सरकारी कार्यालय, बैंक और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी 27 मई थी तो कई राज्यों में दोनों छुट्टी है।
बकरीद पर सभी राज्यों में बैंक की छुट्टी एक जैसी क्यों नहीं होती?
भारत में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की बैंक छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होतीं। इसका मुख्य कारण यह है कि बकरीद की तारीख चांद दिखने पर तय होती है। अलग-अलग राज्यों में चांद दिखने का समय अलग हो सकता है, इसलिए छुट्टियों की लिस्ट भी उसी हिसाब से अपडेट की जाती है। RBI यह सुनिश्चित करता है कि संबंधित राज्य में बैंक अवकाश त्योहार के सही दिन पड़े।
RBI कैसे तय करता है बैंक अवकाश?
हर साल की शुरुआत में Reserve Bank of India (RBI) बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इसमें शामिल होते हैं। राष्ट्रीय अवकाश, राज्यों के प्रमुख त्योहार, सभी रविवार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार। इस व्यवस्था से ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्य पहले से प्लान करने में सुविधा मिलती है।
बैंक छुट्टियों की अलग-अलग कैटेगरी
RBI बैंक अवकाश को मुख्य रूप से कई कैटेगरी में बांटता है, जैसे परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) अवकाश, RTGS अवकाश बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश, इसी आधार पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां लागू की जाती हैं।
छुट्टी के दिन भी डिजिटल बैंकिंग रहती है चालू
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहती हैं। ग्राहक आसानी से एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं। UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग 24x7 कर सकते हैं। यानी बैंक अवकाश के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता।
बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर जांचें
देशभर में बैंक प्रत्येक रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी अवकाश घोषित किया जाता है। चूंकि राज्यों के अनुसार छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
