ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर, भारत की GDP ग्रोथ कम होने की आशंका, ICRA रिपोर्ट का दावा

West Asia Conflict: रेटिंग एजेंसी ICRA की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर पश्चिम एशिया में चल रहा ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहा संघर्ष लंबे समय तक जारी रहता है तो इससे भारत की आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

West Asia Conflict : रेटिंग एजेंसी ICRA की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष लंबे समय तक जारी रहता है, तो इसका भारत की आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों में बढ़ते तनाव, खासकर ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े जोखिम, भविष्य में आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं।

West Asia conflict, Iran Israel US War, India economic growth, ICRA report, India GDP forecast

पश्चिम एशिया में तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर की आशंका (तस्वीर-istock)

जीडीपी वृद्धि दर में थोड़ी गिरावट का अनुमान

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2025-26 के अनुमानित 7.6 प्रतिशत की तुलना में थोड़ा कम है। हालांकि यह दर अभी भी कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर मानी जा रही है, लेकिन वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव से इसमें दबाव आ सकता है।

End of Feed