2026-27 तक भारत में निजी क्षेत्र का 'पावर सिस्टम' कारोबार सरकारी आपूर्ति से अधिक होगा: रोल्स-रॉयस

रोल्स-रॉयस का पावर सिस्टम कारोबार बड़े इंजनों, प्रोपल्शन सिस्टम और डिस्ट्रिब्यूटेड एनर्जी सिस्टम में विशेषज्ञ है। भारत में इसकी मौजूदगी के 25 साल पूरे हो रहे हैं और देश में 2600 से ज्यादा एमटीयू इंजन व जेनसेट नौसेना, थल सेना, खनन और बिजली क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं।

बहुराष्ट्रीय एयरोस्पेस और पावर सिस्टम कंपनी रोल्स-रॉयस को उम्मीद है कि 2026-27 तक भारत में उसका निजी क्षेत्र का 'पावर सिस्टम' कारोबार सरकारी आपूर्ति से अधिक हो जाएगा। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने यह बात कही। कंपनी भारत में एमटीयू ब्रांड के तहत अपने पावर सिस्टम उत्पाद और समाधान बेचती है। वह डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर साइट, फैक्ट्रियों और अन्य संस्थागत बैकअप तैनाती के लिए पावर समाधान की तेजी से बढ़ती मांग पर बड़ा दांव लगा रही है।

Power System

कंपनी ने कहा कि हम भारत में सबसे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

End of Feed