UP New Export Policy: देश के निर्यात में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, योगी सरकार लाएगी नई निर्यात पॉलिसी

UP new export policy: उत्तर प्रदेश निर्यात के मामले में पूरे देश में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए योगी सरकार अगले पांच साल के लिए नई निर्यात नीति लाने की प्लानिंग कर रही है।

UP new export policy: उत्तर प्रदेश सरकार 5 साल की निर्यात नीति लाने की तैयारी कर रही है। इस नीति का मकसद देश के कुल निर्यात में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने का है। साथ ही इससे राज्य को 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिल सकेगी। नई निर्यात नीति 2025-30 के लिए होगी जो मौजूदा 5 वर्षीय नीति की जगह लागू होगी। राज्य सरकार निर्यातकों को राज्य से निर्यात बढ़ाने के लिए कई प्रोत्साहन देने के साथ उनकी हरसंभव मदद भी कर रही है।

UP share in export, India export, Yogi Adityanath

बढ़ेगा यूपी का निर्यात (तस्वीर-Canva)

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि राज्य सरकार 2025-30 निर्यात नीति पर काम कर रही है, जिसमें समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए निर्यात क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने भाषा को ई-मेल के जरिये दिए इंटरव्यू में कहा कि नई निर्यात नीति राज्य की हिस्सेदारी को 2023-24 के 4.71 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने के लक्ष्य के साथ तैयार की जा रही है। इस नीति का उद्देश्य आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन में तेजी लाना भी है।

End of Feed