रंग ला रही है सरकार की मेहनत! प्रयागराज ने निवेश लक्ष्य का 200 फीसदी से ज्यादा किया प्राप्त

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 23, 2022, 11:20 AM IST

उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों सेकंपनियां राज्य में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। प्रयागराज ने निवेश लक्ष्य का 200 फीसदी प्राप्त भी कर लिया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ने चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित कुल निवेश लक्ष्य का 200 फीसदी प्राप्त कर लिया है। इसके साथ ही राज्य में एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक कुल 37,512 करोड़ रुपये के निवेश के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर के साथ प्रयागराज ने निवेश लक्ष्य का 200 फीसदी प्राप्त किया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि इसका निवेश लक्ष्य 16,000 करोड़ रुपये था। यह राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में किए जा रहे अथक प्रयासों से संभव हो पाया है।

yogi adityanath

रंग ला रही है सरकार की मेहनत! प्रयागराज ने निवेश लक्ष्य का 200 फीसदी से ज्यादा किया प्राप्त

ये था सरकार का टारगेट

अगले साल फरवरी में लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट (Investors’ Summit) के लिए सरकार द्वारा प्रयागराज के लिए 16,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें माइक्रो, स्मॉल और मध्यम उद्योगों के लिए 1,000 करोड़ रुपये और लार्ज स्केल के लिए 15,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया था। यह लक्ष्य 2023 इन्वेस्टर्स समिट से पहले पूरा किया जाना था।

End of Feed