पीएम विकसित ग्राम स्वराज योजना क्या है? 7,395 करोड़ रुपये से सशक्त होंगी देश की 2.55 लाख पंचायतें

Pradhan Mantri Vikshit Gram Swaraj Yojana: केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के लिए 7,395 करोड़ रुपये की 'प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना' को मंजूरी दी है, जिससे देश की 2.55 लाख पंचायतें और 32 लाख प्रतिनिधि सशक्त होंगे।

Pradhan Mantri Vikshit Gram Swaraj Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रामीण भारत के विकास को एक नई दिशा देने के लिए 'प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना' (PM VGSY) को मंजूरी दे दी है। विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को जमीन पर उतारने के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण अगली पीढ़ी की शासन व्यवस्था की पहल है। इस योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक यानी 16वें वित्त आयोग की पूरी अवधि के दौरान लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य देश के स्थानीय निकायों और पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को तेजी से गति मिल सके।

PM Vgsy, Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana, village development scheme, gram panchayat empowerment, rural development India, 16th Finance Commission, e GramSwaraj portal

प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना

7,395 करोड़ रुपये का कुल बजट और वित्तीय ढांचा

इस महत्वकांक्षी योजना के लिए कुल 7,395.55 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट निर्धारित किया गया है। इस वित्तीय प्रावधान में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 4,869.48 करोड़ रुपये होगी, जबकि राज्य सरकारें मिलकर कुल 2,526.07 करोड़ रुपये का योगदान देंगी। इस भारी-भरकम निवेश का उद्देश्य देश के कोने-कोने तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। इस योजना के दायरे में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है, जिसमें वे ग्रामीण स्थानीय निकाय और पारंपरिक क्षेत्र भी शामिल हैं जहां पारंपरिक पंचायतें अस्तित्व में नहीं हैं।

End of Feed