हर महीने 9,250 रुपए तक की मिलेगी पेंशन, अभी उठाएं फायदा; अगले महीने हो रही बंद

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 12, 2023, 01:38 PM IST

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना अगले महीने बंद हो रही है। इसमें निवेश करने के लिए मार्च महीना आखिरी मौका है। इसमें निवेश करके आप हर महीने 9,250 रुपये तक की पेंशन के हकदार बन सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 साल की होगी पॉलिसी
  • LIC चलाती है ये स्कीम
  • ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकते हैं अप्लाई

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: सरकार ने सीनियर सिटीजंस के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana- PMVVY) की शुरुआत की थी। ताकि उन्हें पेंशन का लाभ मिल सके। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation-LIC) चलाती है। इस स्‍कीम में निवेश करके हर महीने 9,250 रुपए तक की पेंशन पाई जा सकती है।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana

पेंशन योजना

अगर आप भी इस स्‍कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास सिर्फ 31 मार्च 2023 तक का ही समय है। आवेदन करने के लिए एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर या ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए इस स्‍कीम से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

End of Feed