पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम कराएगी सबसे ज्यादा कमाई, इतना मिलता है सालाना ब्याज

​इस योजना में आप सालाना ₹250 से लेकर ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं। इसका मतलब है कि छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक की बचत करने वालों के लिए यह योजना एकदम उपयुक्त है। इसमें निवेश की गई राशि पर 8.2% सालाना ब्याज मिलता है, जो PPF (7.1%) और NSC (7.7%) से कहीं ज्यादा है।

अगर आप एक रिस्क फ्री और गारंटीड रिटर्न वाली सेविंग स्कीम की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है। जहां एक तरफ पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) जैसी योजनाएं लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, वहीं अब सरकार की यह योजना सबसे ज्यादा 8.2% सालाना ब्याज दे रही है, जो सभी छोटी बचत योजनाओं में सबसे ऊंची ब्याज दर है।

SSY

क्या है स्कीम?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई एक बचत योजना है। इस योजना का उद्देश्य लड़की की शिक्षा और विवाह से जुड़ी बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। इस स्कीम के तहत 10 साल से कम उम्र की लड़की के नाम पर खाता खोला जा सकता है। खाता उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक खोल सकते हैं।

End of Feed