Post Office RD vs SBI RD: कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज? जानें कौन-सी है बेहतर

अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो RD एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भारत में सबसे लोकप्रिय RD योजनाओं में पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया RD शामिल हैं।

निवेश पर जोखिम नहीं लेने वाले निवेशकों के लिए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। म्यूचुअल फंड SIP की तरह ही, इन डिपॉजिट में निवेशक हर महीने पैसे जमा कर सकते हैं। रिकरिंग डिपॉजिट की अवधि एक साल से लेकर दस साल तक होती है। बैंकों (जैसे SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक) के अलावा, पोस्ट ऑफिस भी RD की सुविधा देता है। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस या एसबीआई बैंक में कहां आरडी करना फायदे का सौदा होगा।

RD investment

पोस्ट ऑफिस बनाम SBI RD

SBI रिकरिंग डिपॉजिट

SBI एक साल से लेकर दस साल तक की अवधि के लिए रिकरिंग डिपॉजिट की सुविधा देता है। इसमें हर महीने कम से कम ₹100 जमा करने होते हैं और उसके बाद ₹10 के मल्टीपल में राशि जमा की जा सकती है। SBI आम जनता के लिए रिकरिंग डिपॉजिट पर 6.5% से 7% और सीनियर सिटिजन के लिए 7% से 7.5% की दर से ब्याज दे रहा है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हैं।

End of Feed