Post Office FD vs RD: कौन-सी स्कीम देगी ज्यादा रिटर्न? पूरा गणित समझिए

Post Office FD vs RD: अगर आप अपनी कमाई से बचे हुए पैसे को निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश कर सकते हैं। ये दोनों निवेश फिक्स रिटर्न मुहैया कराते हैं।

देशभर के छोटे निवेशकों के बीच पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) काफी पॉपुलर है। यह दोनों सेविंग स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित हैं, जो फिक्स रिटर्न और रिस्क फ्री रिटर्न सुनिश्चित करती हैं। RD अनुशासित मंथनी सेविंग वाले निवेशकों के लिए सही है। वहीं, अगर कोई निवेशक एकमुश्त रकम निवेश करना चाहता है तो उसके लिए FD बेहतर विकल्प है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों स्कीम में बेस्ट कौन है और कहां बेहतर रिटर्न मिलता है।

​Post Office Saving Scheme

पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD)

पोस्ट ऑफिस RD एक 5-साल की बचत योजना है जहां आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं। यह उन व्यक्तियों के लिए आदर्श है जो नियमित रूप से बचत करने की आदत डालना चाहते हैं। ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है और मैच्योरिटी पर भुगतान किया जाता है, जिससे समय के साथ पूंजी में लगातार वृद्धि होती है।

End of Feed