Post Office भी बना सकता है आपको करोड़पति, डेली बचाने होंगे सिर्फ 666 रु

How To Become Crorepati Through PPF : इस समय पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। कैलकुलेटर के अनुसार अगर ये ब्याज दर बरकरार रहे तो आप 30 साल में करोड़पति बन सकते हैं। 7.1 फीसदी रिटर्न से 30 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको हर महीने 8000 रु (डेली 666 रु सेविंग्स) का निवेश करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीपीएफ से करोड़पति बनना है आसान
  • हर महीने करना होगा सिर्फ 8000 रु का निवेश
  • पीपीएफ पर मिल रही है 7.1 फीसदी ब्याज दर

How To Become Crorepati Through PPF : पोस्ट ऑफिस (Post Office) निवेश के लिए कई सारी स्मॉल सेविंग्स स्कीम ऑफर करता है। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) या पीपीएफ (PPF) शामिल हैं। अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो पीपीएफ स्कीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। पीपीएफ की मदद से डेली बहुत कम पैसों की सेविंग करके करोड़पति बना जा सकता है। आगे जानिए इसकी पूरी कैलकुलेशन।

पीपीएफ से करोड़पति बनना है आसान

इस समय पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। कैलकुलेटर के अनुसार अगर ये ब्याज दर बरकरार रहे तो आप 30 साल में करोड़पति बन सकते हैं। 7.1 फीसदी रिटर्न से 30 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको हर महीने 8000 रु (डेली 666 रु सेविंग्स) का निवेश करना होगा।

End of Feed