PNB की RD Scheme से जमा करें ₹10 लाख, जानें कितना करना होगा मंथली निवेश

PNB Recurring Deposit Scheme: अगर आप अपने निवेश पर जोखिम लेना नहीं चाहते हैं तो RD में निवेश कर सकते हैं। आप डाकघर या बैंक में आसानी से आरडी खोलकर निवेश शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको पीएनबी की आरडी स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

PNB Recurring Deposit Scheme: शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी ने निवेशकों को झटका दिया है। इसके चलते एक बार फिर निवेशक एफडी से लेकर आरडी की ओर लौट रहे हैं। हम आपको पंजाब नेशन बैंक (PNB) की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम के बारे में बता रहे हैं। आप पीएनबी की आरडी में अपनी जरूरत के अनुसार 1 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। आइए आपको इस बेहतरीन स्कीम के बारे में सारी जानकारी देते हैं।

PNB RD

PNB की रिकरिंग डिपॉजिट (RD)

PNB की RD में कौन कर सकता है निवेश?

PNB की RD स्कीम में आप अकेल, ज्वाइंट खाता खोलकर निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, कंपनी, ट्रस्ट, सोसायटी, क्लब, शैक्षणिक/धार्मिक/चैरिटेबल संस्थान, नगर पालिका, पंचायत, सरकारी व अर्द्ध-सरकारी निकाय आदि खाता खोल सकते हैं।

End of Feed