PNB Q4 Results: पीएनबी का प्रॉफिट 5 गुना बढ़कर 1159 करोड़ रुपये पर, बोर्ड ने की 32.5% डिविडेंड की सिफारिश

Punjab National Bank Q4 Results: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि उनका शुद्ध लाभ (Net Profit) 31 मार्च, 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पांच गुना से भी ज्यादा बढ़कर 1,159 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Punjab National Bank Q4 Results: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि उनका शुद्ध लाभ (Net Profit) 31 मार्च, 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पांच गुना से भी ज्यादा बढ़कर 1,159 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के मुताबिक फंसे हुए कर्ज में कमी आने और ब्याज से होने वाली आय में बढ़ोतरी होने से बैंक का लाभ बढ़ा है। पीएनबी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में एकल आधार पर 202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

pnb, punjab national bank, share market, dividend

मार्च 2023 तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 27,269 करोड़ रुपये हो गई

पीएनबी की आय में भी हुई अच्छी बढ़ोतरी

शुद्ध लाभ के साथ-साथ बैंक की कुल आय में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2023 तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 27,269 करोड़ रुपये हो गई जो मार्च, 2022 तिमाही में 21,095 करोड़ रुपये थी।

End of Feed