ये सरकारी बैंक दे रहा FD पर 7.65% तक तगड़ा ब्याज, देखें 1 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नवंबर में एफडी रेट्स रिवाइज किए हैं। बैंक अब अपने ग्राहकों को 680 दिन की एफडी स्कीम पर 7.65 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सरकारी बैंक की एफडी में निवेश कर सकते हैं। आपके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की स्पेशल एफडी स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। दरअसल, बैंक ने नवंबर 2026 में अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 5 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक 680 दिन की स्पेशल एफडी पर ग्राहकों को 7.65 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। खास बात यह है कि इस स्कीम में सामान्य नागरिकों के साथ-साथ सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन को भी अलग-अलग ब्याज दरों का लाभ मिल रहा है।

PNB FD

ये सरकारी बैंक दे रहा एफडी पर तगड़ा ब्याज (AI Generated Image)

680 दिन की एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज?

PNB की 680 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.80 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.30 प्रतिशत और सुपर सीनियर नागरिकों के लिए 7.55 प्रतिशत है।

PNB की 680 दिन की FD पर ब्याज दरें

एफडी स्कीम

सामान्य नागरिक

वरिष्ठ नागरिक

सुपर सीनियर नागरिक

घरेलू टर्म डिपॉजिट (3 करोड़ से कम)

6.80%

7.30%

7.55%

PNB Uttam Non-Callable FD (1 करोड़ से 3 करोड़ से कम)

6.90%

7.40%

7.65%

इसके अलावा बैंक की PNB Uttam Non-Callable Fixed Deposit Scheme में भी 680 दिन की अवधि के लिए आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है। यह स्कीम 1 करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए है। इसमें सामान्य नागरिकों को 6.90 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशतऔर सुपर सीनियर नागरिकों को 7.65 प्रतिशतब्याज मिल रहा है। बता दें, नॉन-कॉलेबल एफडी में तय अवधि पूरी होने से पहले सामान्य तौर पर समय से पहले निकासी की सुविधा नहीं होती है।

1 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अब मान लेते हैं कि कोई व्यक्ति बैंक में एक लाख की एफडी करवाता है। PNB की 680 दिन वाली स्पेशल एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी पर उसे करीब 1,13,385 रुपये मिलेंगे। यानी निवेश पर लगभग 13,385 रुपये का ब्याज प्राप्त होगा।

PNB की 680 दिन की FD पर ₹1 लाख के निवेश का रिटर्न

ग्राहक कैटेगरी

ब्याज दर

मैच्योरिटी राशि

कुल ब्याज

सामान्य नागरिक

6.80%

₹1,13,385

₹13,385

वरिष्ठ नागरिक

7.30%

₹1,14,428

₹14,428

सुपर सीनियर नागरिक

7.55%

₹1,14,952

₹14,952

वहीं सीनियर सिटीजन को इसी अवधि में 1 लाख रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी के समय करीब 1,14,428 रुपये मिलेंगे। इस तरह उन्हें 14,428 रुपये का ब्याज मिलेगा। दूसरी तरफ सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए रिटर्न और भी ज्यादा है। उन्हें 1 लाख रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी के समय करीब 1,14,952 रुपये मिलेंगे। यानी कुल 14,952 रुपये का ब्याज प्राप्त होगा।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, एफडी में निवेश करने से पहले उसकी अवधि, ब्याज दर और मैच्योरिटी राशि की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। साथ ही यह भी देखना जरूरी है कि एफडी कॉलेबल है या नॉन-कॉलेबल। नॉन-कॉलेबल एफडी में समय से पहले पैसा निकालने पर पाबंदी हो सकती है। इसलिए इसमें उतनी ही रकम निवेश करें, जिसकी जरूरत आपको तय अवधि तक नहीं पड़ने वाली है। इसके अलावा एफडी से मिलने वाले ब्याज पर लागू टैक्स के नियमों को भी ध्यान में रखें।

End Article
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार...

End of Feed