5 महीने के निचले स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग PMI, नए ऑर्डर में गिरावट का असर

PMI At 5 Month Low:भारत के विनिर्माण उद्योग में सितंबर में मंदी के हल्के संकेत दिखे। मुख्य रूप से नए ऑर्डर में धीमी वृद्धि के कारण जिससे उत्पादन वृद्धि में कमी आई।

PMI At 5 Month Low:भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां सितंबर में पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं,। नए ऑर्डर में गिरावट से उत्पादन वृद्धि में कमी आई। इस कारण मैन्युफैक्चरिंग PMI सूचकांक सितंबर में गिरकर 57.5 पर आ गया, जो अगस्त में 58.6 था। हालांकि अच्छी बात यह है कि गिरावट के बावजूद सूचकांक 50 के स्तर से उपर बना हुआ है। इसका मतलब यह है कि आर्थिक गतिविधियों को लेकर पॉजिटिव संकेत हैं। और भारतीय इकोनॉमी ग्रोथ के ट्रैक पर है।

pmi manfufacturing data

औद्योगिक गतिविधियों पर असर

क्या कहता सूचकांक

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के अनुसार भले ही सितंबर में गिरावट आई है लेकिन लगातार 27वें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार के संकेत मिले हैं।एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत के विनिर्माण उद्योग में सितंबर में मंदी के हल्के संकेत दिखे। मुख्य रूप से नए ऑर्डर में धीमी वृद्धि के कारण जिससे उत्पादन वृद्धि में कमी आई। उन्होंने कहा कि फिर भी, मांग तथा उत्पादन दोनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों को एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिम एशिया में नए कारोबार का फायदा हुआ है।

End of Feed