Piyush Goyal Net worth: सबसे अमीर मंत्रियों में शुमार पीयूष गोयल, एक बार फिर बने मोदी कैबिनेट में मंत्री, जानें-कितनी है संपत्ति

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 9, 2024, 08:26 PM IST

Piyush Goyal Net worth in Hindi: पीयूष गोयल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। अपने नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे ब्योरा दिया था। पीयूष गोयल मुंबई उत्तर की सीट से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।

Piyush Goyal Net worth in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल में तीसरी बार शामिल होने वाले पीयूष गोयल सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। पीयूष गोयल मुंबई उत्तर की सीट से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। उन्होंने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अपने नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। चुनावी हलफनामे के अनुसार, पीयूष गोयल के पास 110 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज चेहरों में से एक पीयूष गोयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की कमान संभाल चुके हैं।

Piyush Goyal takes oath as a Cabinet Minister

पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

कितनी है कुल संपत्ति

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 110.95 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। हलफनामे के अनुसार, पीयूष गोयल के पास 21 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति और 89 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति है। इसमें पीयूष गोयल के 35.64 करोड़ रुपये, पत्नी सीमा के 53.61 करोड़ रुपये और विरासत में मिली 60.75 लाख की चल संपत्ति शामिल है।

End of Feed