PM Kisan: राजस्थान में 2000 रुपये बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि, अब किसानों को मिलेंगे 6 के बदले 8 हजार रुपये सालाना

PM Kisan Samman Nidhi: लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ा दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 6000 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए कर दिया गया है।

PM Kisan Samman Nidhi: लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाने ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में 2000 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब प्रदेश के किसानों को 6 हजार रुपए प्रति साल की बदौलत 8 हजार रुपए मिलेंगे। पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को तीन किस्त में 6-6 हजार देती है, अब राजस्थान के किसानों को 8000 रुपए मिलेंगे।

Rajasthan PM Kisan Samman Nidhi Scheme

राजस्थान मेंं पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ी

अन्नदाताओं के सर्वांगीण के लिए फैसला

इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सशोल मीडिया पोस्ट के जरिये दी। उन्होंने लिखा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के समग्र उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में 2000 रुपये की वृद्धि की गई। जिससे किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6000 रुपए की सालाना राशि बढ़कर 8000 रुपए हो गई। अन्नदाताओं के सर्वांगीण उन्नयन हेतु प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है।

End of Feed