बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 17 अप्रैल 2026: लुढ़के रेट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 17 April 2026: अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 17 April 2026 : अक्षय तृतीया पर कीमती धातुओं की कीमतों में उठापटक जारी है। भारत में प्लैटिनम की कीमतों (Platinum rate today) में फिर गिरावट हुई। ताजा अपडेट के मुताबिक प्लैटिनम का भाव 2,020 रुपये गिरकर 62,010 प्रति 10 ग्राम हो गई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत शुक्रवार सुबह तक 68,435 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक घटकर 67495 घटकर रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 65,888 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजहें बाजार की अस्थिरता और वैश्विक मांग में आए बदलाव माना जा रहा है। यह स्थिति निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कीमती धातुओं की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निवेश से पहले बाजार की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना जरूरी है। अगर आप प्लैटिनम के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसके ताजा भाव जरूर जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (10 ग्राम में)

शहर10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹62,010
मुंबई₹62,010
कोलकाता₹62,010
चेन्नई₹62,010
पटना₹62,010
लखनऊ₹62,010
मेरठ₹62,010
अयोध्या₹62,010
कानपुर₹62,010
गाजियाबाद₹62,010
नोएडा₹62,010
गुरुग्राम₹62,010
चंडीगढ़₹62,010
जयपुर₹62,010
लुधियाना₹62,010
गुवाहाटी₹62,010
जलगांव₹62,010
इंदौर₹62,010
अहमदाबाद₹62,010
सूरत₹62,010
वडोदरा₹62,010
पुणे₹62,010
नागपुर₹62,010
नासिक₹62,010
बैंगलोर₹62,010
भुवनेश्वर₹62,010
कटक₹62,010
केरल₹62,010
रायपुर₹62,010
हैदराबाद₹62,010

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी मजबूती और लंबी उम्र है। प्लैटिनम अपनी नैचुरल सफेद चमक को लंबे समय तक बनाए रखता है और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी जल्दी खराब नहीं होता, इसलिए इसे डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहतरीन माना जाता है।

हालांकि अन्य ज्वेलरी में इसका इस्तेमाल अभी सीमित है। इसकी ऊंची कीमत और भारीपन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट और कफलिंक जैसी चीजों में प्लैटिनम कम ही देखने को मिलता है। फिर भी फैशन रिंग्स में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि सोना और चांदी अब भी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

तीनों धातुओं प्लैटिनम, सोना और चांदी की अपनी-अपनी खासियत है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी लोकप्रिय है, वहीं चांदी किफायती होने के कारण कई डिजाइनों में आसानी से उपलब्ध रहती है।

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर जब कीमतें अनुकूल हों, तब प्लैटिनम में निवेश करना एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article