Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 16 April 2026 : अक्षय तृतीया पर कीमती धातुओं की खरीद शुभ दिन माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल है। इसकी वजह से भारत में प्लैटिनम की कीमतों (Platinum rate today) में बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों में ईरान-अमेरिका तनाव भी असर डाल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक प्लैटिनम का भाव 6,403 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। वहीं 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत 64,030 हो गई है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत गुरुवार सुबह तक 68,866 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 68192 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 68435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का मुख्य कारण बाजार की अस्थिरता और वैश्विक मांग में आए बदलाव हैं। यह स्थिति निवेशकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि कीमती धातुओं की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निवेश से पहले बाजार की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना जरूरी है। यदि आप प्लैटिनम के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसके ताजा भाव जरूर जांच लें।
प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए
भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹6,403 | ₹64,030 |
| मुंबई | ₹6,403 | ₹64,030 |
| चेन्नई | ₹6,403 | ₹64,030 |
| पटना | ₹6,403 | ₹64,030 |
| लखनऊ | ₹6,403 | ₹64,030 |
| मेरठ | ₹6,403 | ₹64,030 |
| अयोध्या | ₹6,403 | ₹64,030 |
| कानपुर | ₹6,403 | ₹64,030 |
| गाजियाबाद | ₹6,403 | ₹64,030 |
| नोएडा | ₹6,403 | ₹64,030 |
| गुरुग्राम | ₹6,403 | ₹64,030 |
| चंडीगढ़ | ₹6,403 | ₹64,030 |
| जयपुर | ₹6,403 | ₹64,030 |
| अहमदाबाद | ₹6,403 | ₹64,030 |
| पुणे | ₹6,403 | ₹64,030 |
| कोलकाता | ₹6,403 | ₹64,030 |
| लुधियाना | ₹6,403 | ₹64,030 |
| गुवाहाटी | ₹6,403 | ₹64,030 |
| जलगांव | ₹6,403 | ₹64,030 |
| इंदौर | ₹6,403 | ₹64,030 |
| सूरत | ₹6,403 | ₹64,030 |
| नागपुर | ₹6,403 | ₹64,030 |
| नासिक | ₹6,403 | ₹64,030 |
| बैंगलोर | ₹6,403 | ₹64,030 |
| वडोदरा | ₹6,403 | ₹64,030 |
| भुवनेश्वर | ₹6,403 | ₹64,030 |
| कटक | ₹6,403 | ₹64,030 |
| केरल | ₹6,403 | ₹64,030 |
| रायपुर | ₹6,403 | ₹64,030 |
| हैदराबाद | ₹6,403 | ₹64,030 |
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)
एंगेजमेंट और शादी के लिए प्लैटिनम का बढ़ता चलन
एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इसकी मुख्य वजह इसकी मजबूती और लंबी उम्र है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक सफेद चमक को बरकरार रखता है और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आसानी से खराब नहीं होता, इसलिए यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग
हालांकि बाकी ज्वेलरी में प्लैटिनम का उपयोग अभी भी कम है। इसकी ऊंची कीमत और भारीपन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट और कफलिंक जैसे गहनों में इसका इस्तेमाल सीमित रहता है। इसके बावजूद, फैशन रिंग्स में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि सोना और चांदी अब भी ज्यादा लोकप्रिय हैं।
प्लैटिनम, सोना और चांदी की खासियत
प्लैटिनम, सोना और चांदी तीनों धातुओं की अपनी अलग पहचान है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी पसंद किया जाता है, जबकि चांदी किफायती होने के कारण कई डिज़ाइनों में आसानी से उपलब्ध रहती है।
सही ज्वेलरी का चुनाव क्यों जरूरी है
ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए। खासकर जब कीमतें अनुकूल हों, तब प्लैटिनम में निवेश करना एक समझदारी भरा निर्णय साबित हो सकता है।
