बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 13 अप्रैल 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 13 April 2026: अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 13 April 2026: अमेरिका-ईरान में फिर से युद्ध की आशंका के बीच प्लैटिनम की कीमतों में बदलाव जारी है। भारत में प्लैटिनम की कीमतों (Platinum rate today) में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा रेट के अनुसार प्लैटिनम की कीमत ₹6,166 प्रति ग्राम और ₹61,660 प्रति 10 ग्राम हो गई है। जानकारी के मुताबिक कीमतों में करीब ₹18 प्रति ग्राम और ₹180 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत सोमवार सुबह तक 65770 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 67,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 66,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में यह बढ़ोतरी बाजार की अनिश्चितता और वैश्विक मांग में बदलाव के कारण देखी जा रही है। निवेशकों के लिए यह स्थिति महत्वपूर्ण है, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम लगातार बदलते रहते हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। इसलिए निवेश से पहले बाजार की मौजूदा स्थिति को अच्छी तरह समझना जरूरी है। अगर आप प्लैटिनम के आभूषण खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसके नवीनतम दाम अवश्य जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,166₹61,660
मुंबई₹6,166₹61,660
कोलकाता₹6,166₹61,660
पटना₹6,166₹61,660
लखनऊ₹6,166₹61,660
मेरठ₹6,166₹61,660
अयोध्या₹6,166₹61,660
गुरुग्राम₹6,166₹61,660
चेन्नई₹6,166₹61,660
चंडीगढ़₹6,166₹61,660
गाजियाबाद₹6,166₹61,660
नोएडा₹6,166₹61,660
जयपुर₹6,166₹61,660
लुधियाना₹6,166₹61,660
गुवाहाटी₹6,166₹61,660
जलगांव₹6,166₹61,660
इंदौर₹6,166₹61,660
कानपुर₹6,166₹61,660
अहमदाबाद₹6,166₹61,660
सूरत₹6,166₹61,660
वडोदरा₹6,166₹61,660
पुणे₹6,166₹61,660
नागपुर₹6,166₹61,660
नासिक₹6,166₹61,660
बैंगलोर₹6,166₹61,660
भुवनेश्वर₹6,166₹61,660
कटक₹6,166₹61,660
केरल₹6,166₹61,660
रायपुर₹6,166₹61,660
हैदराबाद₹6,166₹61,660
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में बढ़ती लोकप्रियता

एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक सफेद चमक को वर्षों तक बनाए रखता है और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी आसानी से खराब नहीं होता, इसलिए यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि, बाकी आभूषणों में प्लैटिनम का इस्तेमाल अभी भी अपेक्षाकृत कम है। इसकी ऊँची कीमत और थोड़ा भारी वजन होने के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट और कफलिंक जैसे गहनों में इसका उपयोग सीमित रहता है। फिर भी, फैशन रिंग्स में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि सोना और चांदी अब भी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

तीनों धातुओं की अपनी विशेषताएं

प्लैटिनम, सोना और चांदी तीनों धातुओं की अपनी अलग खासियत होती है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी लोकप्रिय है, जबकि चांदी अपनी किफायती कीमत के कारण विभिन्न डिज़ाइनों में आसानी से उपलब्ध रहती है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

आभूषण खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और मौजूदा बाजार परिस्थितियों को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर जब कीमतें अनुकूल हों, तब प्लैटिनम में निवेश करना एक समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article