बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 अप्रैल 2026: रेट में गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 April 2026: अमेरिका-ईरान में वार्ता असफल होने से युद्ध का साया बरकार है। सोने की की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह नहीं होने से युद्ध के बादल मंडरा रहे है। इन अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate today) में उतार-चढ़ाव जारी हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 300 रुपये घटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.52% गिरकर यानी 791 रुपये गिरावट के साथ 1,51,861 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 25.92 डॉलर टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया। COMEX सोने की कीमतें 2.2% तक गिर गईं, जिससे यह $4,650 प्रति औंस से नीचे फिसल गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव घटकर 152610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,50,327 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 150081 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बाजार बंद होने तक 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 150327 रुपये प्रति 10 ग्राम150081 रुपये प्रति 10 ग्राम150011 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 149725 रुपये प्रति 10 ग्राम149480 रुपये प्रति 10 ग्राम149410 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 137700 रुपये प्रति 10 ग्राम137474 रुपये प्रति 10 ग्राम137410 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 112745 रुपये प्रति 10 ग्राम112561 रुपये प्रति 10 ग्राम112508 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 87941 रुपये प्रति 10 ग्राम87797 रुपये प्रति 10 ग्राम87756 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹152610₹139900₹114490
मुंबई₹152460₹139750₹114340
कोलकाता₹152460₹139750₹114340
चेन्नई₹153380₹140600₹117300
पटना₹152510₹139800₹114390
लखनऊ₹152610₹139900₹114490
मेरठ₹152610₹139900₹114490
अयोध्या₹152610₹139900₹114490
कानपुर₹152610₹139900₹114490
गाजियाबाद₹152610₹139900₹114490
नोएडा₹152610₹139900₹114490
गुरुग्राम₹152610₹139900₹114490
चंडीगढ़₹152610₹139900₹114490
जयपुर₹152610₹139900₹114490
लुधियाना₹152610₹139900₹114490
गुवाहाटी₹152460₹139750₹114340
इंदौर₹152510₹139800₹114390
अहमदाबाद₹152510₹139800₹114390
सूरत₹152510₹139800₹114390
वडोदरा₹152510₹139800₹114390
पुणे₹152460₹139750₹114340
नागपुर₹152460₹139750₹114340
नासिक₹152490₹139780₹114370
बैंगलोर₹152460₹139750₹114340
भुवनेश्वर₹152460₹139750₹114340
कटक₹152460₹139750₹114340
केरल₹152460₹139750₹114340
रायपुर₹152460₹139750₹114340
हैदराबाद₹152460₹139750₹114340

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोरी के कारण सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 400 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इससे पहले, पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस बढ़त के साथ यह सप्ताह सोने के लिए मजबूत रहा, जिसमें कुल 3,800 रुपये (लगभग 2.51 प्रतिशत) की तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में भी सोने के दाम बढ़े, जहां हाजिर सोना 11.52 डॉलर (0.24 प्रतिशत) बढ़कर 4,777.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,363 रुपये (0.89 प्रतिशत) गिरकर 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,743.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ऑगमोंट के शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि ईरान से जुड़े तनाव और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी के कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे महंगाई और ब्याज दर बढ़ने की चिंता कम हुई। इसी वजह से सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर स्थिर बना रहा और लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त में रहा। उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय सुरक्षित निवेश माने जाने वाले डॉलर में कमजोरी आने से सोने की मांग को और मजबूती मिली। हालांकि, वैश्विक बाजारों में नरमी के चलते वायदा कीमतों में कुछ गिरावट भी देखने को मिली।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article