Current Account खोलने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना कटता रहेगा पैसा

Current Account सिर्फ इसलिए न खोलें कि कोई बैंक आपको ज्यादा सुविधाएं दे रहा है। पहले यह देखें कि आपकी जरूरत क्या है। अगर आपका कारोबार छोटा है तो महंगे करेंट अकाउंट की जरूरत नहीं है।

अगर आप बिजनेस करते हैं या हर महीने बड़े ट्रांजैक्शन करते हैं तो बैंक आपको करेंट अकाउंट खोलने के लिए कहते हैं। वहीं, अगर आप नया बिजनेसा शुरू करने जा रहे होते हैं तो भी आपको करेंट अकाउंट खोलना होता है। ऐसा इसिलए कि सेविंग अकाउंट का अपना दायरा है। अब सवाल उठता है कि करेंट अकाउंट खोलने में किन—किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं।

Current Accont

करेंट अकाउंट

बैंक फीस और चार्ज

Current Account खोलते समय सबसे पहले यह पता करें कि बैंक ने Minimum Average Balance की कितनी शर्त रखी है। कुछ करेंट अकाउंट में हर महीने या तिमाही एक निश्चित औसत बैलेंस बनाए रखना पड़ सकता है। अगर आपका बैलेंस निर्धारित सीमा से नीचे चला जाता है, तो बैंक चार्ज वसूलते हैं। इसलिए किसी भी बैंक में करेंट अकाउंट खोलने से पहले इस पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही अकाउंट चुनने से पहले सभी बैंकों के चार्ज की तुलना जरूर कर लें। कुछ बैंक हर महीने मेंटेनेंस चार्ज लेते हैं, तो कुछ बैंक पैसे ट्रांसफर करने या ATM से पैसे निकालने पर चार्ज लेते हैं। इसलिए नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

End of Feed