Property खरीद रहे हैं तो ध्यान दें! नए एयरपोर्ट, मेट्रो और हाईवे के नाम पर कहीं आप न कर बैठें गलती

अगर आप भी प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो ध्यान दें। अक्सर बिल्डर नए एयरपोर्ट, मेट्रो और हाईवे के नाम पर आसपास की जमीन और फ्लैट की कीमतें बढ़ा देते हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

देश में नए एयरपोर्ट, मेट्रो, एक्सप्रेसवे और हाईवे जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के विकास से रियल एस्टेट बाजार में तेजी की उम्मीद बढ़ जाती है। अक्सर बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर इन प्रोजेक्ट का हवाला देकर आसपास की जमीन और फ्लैट की कीमतें बढ़ा देते हैं। निवेशकों को भी लगता है कि आने वाले समय में बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी प्रॉपर्टी का मूल्य तेजी से बढ़ेगा। हालांकि, केवल किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के नजदीक होना प्रॉपर्टी खरीदने का कारण नहीं होना चाहिए। ऐसे में निवेश से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

Property Buying

प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो आप न करें ये गलतियां (AI Generated Image)

प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति जरूर जानें

प्रॉपर्टी खरीदने से पहले यह पता करें कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट किस स्टेज में है। केवल घोषणा हो चुकी है, मंजूरी मिल गई है या जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, इन सभी स्थितियों में काफी अंतर होता है। जमीन अधिग्रहण, निर्माण का ठेका, मशीनों का डिप्लॉयमेंट और काम की वास्तविक प्रगति जैसे संकेतों पर ध्यान दें। इसके अलावा परियोजना की समयसीमा भी जांचें, क्योंकि निर्माण में देरी होने से प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की उम्मीद प्रभावित हो सकती है।

End of Feed