घर या दुकान खरीदने का बना रहे हैं प्लान, फेस्टिव सीजन है बेस्ट टाइम! एक्सपर्ट्स से समझें क्यों?

त्योहारी सीजन को भारत में सिर्फ पूजा-पाठ और खुशियों का समय नहीं माना जाता, बल्कि इस दौरान लोग बड़ी खरीदारी भी करते हैं। विजयदशमी, धनतेरस, दिवाली, जैसे त्योहारों के दौरान घरों की जमकर खरीदारी होती है।

Festive Property Deals: 11 अक्टूबर से नवरात्रि के साथ ही पूरे उत्तर भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व आएंगे। हिंदू मान्यताओं के अनुसार अगला डेढ़ महीना बेहद शुभ माना जाता है, यही वजह है कि इस दौरान लोग नए घर और दुकान की खरीदारी जमकर करते हैं।

Festive Home Buying

फेस्टिव सीजन में घर की खरीदारी

एक अनुमान के मुताबिक, साल भर में होने वाली कुल प्रॉपर्टी डील्स में से करीब 25% अकेले इसी फेस्टिव सीजन के दौरान होती हैं। इस समय रियल एस्टेट डेवलपर्स और बैंक भी ग्राहकों को लुभाने के लिए बंपर डिस्काउंट, फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान और होम लोन पर खास ऑफर्स पेश करते हैं। आइए, दिग्गज रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स से समझते हैं कि इस त्योहारी सीजन में घर या कमर्शियल प्रॉपर्टी (दुकान) खरीदना आपके लिए बेस्ट डील क्यों साबित हो सकता है।

End of Feed