पीयूष गोयल ने दिया KGF फॉर्मूला, बोले-भारत दुनिया का भरोसेमंद साथी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 02:09 PM IST

Karnataka Global Investors Summit 2022: कर्नाटक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शिरकत की और कहा कि आज समझदार निवेशक कर्नाटक की ओर देख रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ
  • तीन दिनों तक चलेगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट
  • करीब 7 लाख करोड़ के एमओयू की उम्मीद

Karnataka Global Investors Summit 2022: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बुधवार को कर्नाटक ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 में कहा कि मुझे यकीन है कि समझदार निवेशक कर्नाटक की ओर देख रहे होंगे क्योंकि कर्नाटक ज्ञान और टैलेंट पूल प्रदान करता है, जो उद्योग के लिए आवश्यक है। कर्नाटक न सिर्फ प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, बल्कि यह नवाचार की भी राजधानी है। कर्नाटक स्थिरता पर केंद्रित है और आज दुनिया भर के निवेशक ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां स्थिरता का सम्मान किया जाए। कर्नाटक में जलवायु और जलवायु परिवर्तन की चुनौती को हल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

piyush

Karnataka Global Investors Summit 2022: पीयूष गोयल ने दिया KGF फॉर्मूला, बोले-भारत दुनिया का भरोसेमंद साथी

उज्जवल है भारत का भविष्य

End of Feed