Pine Labs IPO: पाइन लैब्स भारत में 1 बिलियन डॉलर का ला रही इश्यू, पेटीएम के बाद क्या ये होगा फिनटेक का सबसे बड़ा IPO?

Pine Labs IPO: पाइन लैब्स प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों बाजार में शेयर जारी कर सकती है। कंपनी किसी भी लिस्टिंग से पहले प्री-आईपीओ फंड जुटाने का विकल्प भी चुन सकती है। लगभग 1 बिलियन डॉलर के साथ, पाइन लैब्स का आईपीओ वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Paytm) के बाद किसी भारतीय फिनटेक फर्म का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होगा। पेटीएम ने 2021 में लगभग 2.5 बिलियन डॉलर जुटाए थे।

Pine Labs IPO: एशिया में डिजिटल पेमेंट सर्विस देने वाला प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड भारत में IPO लाने की तैयारी कर रहा है। इसके ज़रिए वह लगभग 1 बिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है। यह विकास ऐसे समय में हुआ है जब भारत के शेयर बाज़ार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

pine labs ipo, pine labs ipo news, pine labs news, pine labs

पाइन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड भारत में IPO लाने की तैयारी कर रहा है।

कितना बड़ा हो सकता है IPO

ईटी नाउ के मुताबिक मामले को निजी बताते हुए नाम न बताने की शर्त पर लोगों ने बताया कि पीक XV पार्टनर्स और मास्टरकार्ड इंक द्वारा समर्थित कंपनी आईपीओ में 6 बिलियन डॉलर से अधिक का मूल्यांकन मांग सकती है।

End of Feed